IMG 20250818 WA0076
|

जमशेदपुर में वज्रपात से बचाव को लेकर सुरक्षा रथ अभियान शुरू…

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर : जिले में वज्रपात से होने वाली घटनाओं पर रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने नई पहल की है। सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर से वज्रपात सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आने वाले दिनों में ग्रामीण और शहरी इलाकों में भ्रमण कर लोगों को वज्रपात से बचाव के उपाय और सावधानियों की जानकारी देगा।

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि वज्रपात एक जानलेवा आपदा है, लेकिन समय पर सावधानी और सही जानकारी से इससे होने वाली जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाना है ताकि खतरे की स्थिति में लोग सही निर्णय लेकर स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा कर सकें।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश या तूफान के दौरान घरों में सुरक्षित रहें और बिजली से जुड़े उपकरणों का इस्तेमाल न करें। खेतों में काम करने वाले किसान भी समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। सड़क पर होने की स्थिति में पक्के भवन में शरण लेना ही सबसे बेहतर विकल्प है।

अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता ही जीवन रक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है और इस अभियान से जिले में वज्रपात से होने वाली घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।