1000291096

झारखंड में 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी…

खबर को शेयर करें
1000291096

Jharkhand: झारखंड में एक बार फिर से बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने 8 सितंबर तक यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। गुरुवार को बोकारो में रुक-रुककर बारिश हुई जबकि लातेहार में सबसे ज्यादा 35.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान गोड्डा का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और लातेहार का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

पाकुड़ में भी झमाझम बारिश हुई। विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है क्योंकि इससे बिजली गिरने का खतरा हो सकता है। झारखंड के सभी जिलों में छिटपुट बारिश का सिलसिला 8 सितंबर तक जारी रह सकता है।