आम जनता के लिए जमशेदपुर में जन शिकायत कार्यक्रम का होगा आयोजन, सुनी जाएगी समस्याएं,होगा समाधान

जमशेदपुर के बिष्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में 20 सितंबर को सुबह 10 बजे जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रांची के डीजीपी के निर्देश पर पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित किया जा रहा है। एसएसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें मोबाइल नंबर 9471167577 और ई-मेल आईडी Janshikayatjsr@gmail.com पर साझा करें।

कार्यक्रम के दौरान, जनता किसी भी पुलिस से संबंधित समस्या को जमशेदपुर पुलिस के सामने रख सकती है। जमशेदपुर पुलिस शिकायतों का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। शिकायतकर्ता को शिकायत प्राप्ति की रसीद दी जाएगी और समस्याओं का समाधान निर्धारित समय में किया जाएगा। एसएसपी कौशल किशोर ने जिलेवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस सूचना का प्रचार अपने आसपास के क्षेत्रों में करें और 20 सितंबर को बिष्टुपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में उपस्थित होकर अपनी समस्याएँ पुलिस के सामने रखें। उन्होंने कहा की जमशेदपुर पुलिस त्वरित और निष्पक्ष समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।