IMG 20250729 WA0062
|

उलिडीह में शव की बरामदगी पर पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज, जांच हुई शुरू…

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: उलिडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड स्थित धोबी गली में 28 जून को एक युवक का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, लेकिन जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहाँ परिजनों ने शव पर निशान देख कर हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।पुलिस ने पहले इसे बिजली करंट से हुई मौत बताई थी लेकिन जब परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी।

घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को यह जानकारी दी थी कि विशाल महतो की मौत करंट से हुई है लेकिन परिजनों ने इसके विरोध में बयान दिया।विशाल महतो जो कृष्णा नगर रोड नंबर 2 का निवासी था 27 जून की रात शंकोसाई रोड स्थित एक मकान में गया था।

अगले दिन उसका शव बरामद किया गया। शव के मिलने के बाद पुलिस ने उल्दीह थाना क्षेत्र में हत्या का मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई सुराग जुटाए हैं।