कोडरमा घाटी में पलटा तेल टैंकर, लूट मचाने उमड़े ग्रामीण, हाईवे पर लगा लंबा जाम
Koderma: शनिवार को कोडरमा जिले की पहाड़ी क्षेत्र बंदरचुआं घाटी में एक बड़ा हादसा हो गया। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर एक रिफाइंड तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और सड़कों पर बह रहे तेल को बाल्टी, डब्बा, डेकची जैसे बर्तनों में भरकर ले जाने लगी।
लूट सको तो लूट लो” का माहौल
लोगों के अनुसार घटना के बाद जैसे पूरे गांव में ‘तेल की लॉटरी’ लग गई हो। लोग बिना किसी डर या रोक-टोक के सड़क पर फैल गए और तेल भरने लगे। हर कोई “जो मिला, जितना मिला, उठा लो” के भाव से व्यस्त था। सौभाग्य से, हादसे में टैंकर का चालक और परिचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
तेल लूट के कारण हाईवे पर जाम
पुलिस के अनुसार टैंकर पश्चिम बंगाल के हल्दिया से रिफाइंड तेल लेकर बिहार होते हुए नेपाल जा रहा था। बंदरचुआं घाटी के मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट गया और उसमें लदा हजारों लीटर तेल सड़क पर बहने लगा। खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग तेल लूटने पहुंच गए जिससे रांची-पटना नेशनल हाइवे पर घंटों लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।पुलिस मौके पर, ट्रैफिक बहाली की कोशिशघटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि तेल की फिसलन के कारण कई वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं और पूरे क्षेत्र में यातायात ठप हो गया है।
क्रेन मंगवाकर टैंकर को हटाने की प्रक्रिया जारी है। जैसे ही टैंकर हटेगा हाईवे पर ट्रैफिक दोबारा बहाल कर दिया जाएगा।हादसों और लूट का कुख्यात इलाकायह पहली बार नहीं है जब कोडरमा घाटी में इस तरह की घटना घटी हो। इस क्षेत्र में अक्सर ट्रक या टैंकर पलटने की घटनाएं होती रहती हैं और हर बार तेल या अन्य सामान लूटने के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंच जाते हैं। इन दोहरावदार घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन के सामने एक गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है।


