अब समय पर मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि…जानिए कैसे
झारखंड: झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लंबे समय से इंतजार कर रहीं लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब उन्हें हर महीने तय समय पर योजना की राशि मिल सकेगी। राज्य सरकार ने एकमुश्त छह महीने की अग्रिम राशि जारी कर दी है। इससे सितंबर 2025 तक सभी लाभुकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, मई माह की लंबित राशि का भुगतान इस महीने के अंत या जून के पहले सप्ताह तक कर दिया जाएगा। वहीं जून माह की राशि जून के मध्य या अंत तक लाभुकों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। योजना के तहत हर पात्र महिला को प्रति माह ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाती है।सरकार ने योजना में पारदर्शिता लाने के लिए जिलों को निर्देश दिए हैं कि अयोग्य लाभुकों, जैसे साधन-संपन्न परिवारों से आने वाली महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए जाएं।
ऐसे में आने वाले समय में योजना के लाभार्थियों की संख्या में गिरावट आ सकती है।सरकार द्वारा छह महीने की अग्रिम राशि जारी करने के फैसले से यह सुनिश्चित हो गया है कि अब लाभुकों को भुगतान में किसी तरह की देरी नहीं होगी। खाते में समय पर राशि को ट्रांसफर किया जा सकेगा। यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


