झारखंड कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए 100 से अधिक आवेदन, विधायकों ने बनाई दूरी…

Jharkhand: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों के लिए अब तक लगभग 1200 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक आवेदन कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए किए गए हैं जो 100 से भी अधिक हैं। फिलहाल राज्य में चार कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त हैं।
संगठन सृजन अभियान के तहत कुछ नेताओं ने सभी पदों के लिए आवेदन किया है। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किए जा रहे हैं। संगठन ने एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने पर कोई रोक नहीं लगाई है।
हालांकि चौंकाने वाली बात यह रही कि अभी तक किसी विधायक या पूर्व विधायक ने किसी पद के लिए आवेदन नहीं किया है। इन आवेदनों में से ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों के लिए नेताओं का चयन किया जाएगा।


