झारखंड में मॉनसून फिर सक्रिय, 9 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी…

Jharkhand: झारखंड में कई दिनों की सुस्ती के बाद मॉनसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य में 8 सितंबर तक रुक-रुककर बारिश की संभावना जताई है और 9 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश और वज्रपात भी हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से झारखंड में बारिश बढ़ी है। खासकर दक्षिणी जिलों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। रविवार को खूंटी में सबसे ज्यादा 27 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आज किन जिलों में अलर्ट
देवघर, गिरीडीह, बोकारो, धनबाद, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में दोपहर 2 बजे के बाद तेज बारिश हो सकती है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
•रांची : 33°C (अधिकतम), 24°C (न्यूनतम), AQI : 64
•जमशेदपुर : 35°C, 25°C, AQI : 74
•धनबाद : 35°C, 26°C, AQI : 69
•बोकारो : 36°C, 26°C, AQI : 65
रांची के लिए मौसम विभाग ने 9 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान अधिकतम 29-30°C और न्यूनतम 22-23°C के बीच रहेगा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस मॉनसून सीजन (1 जून से 8 सितंबर) में झारखंड में 1048.4 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 25% ज्यादा है। हालांकि हाल के दिनों में 31.7 मिमी बारिश दर्ज की गई जो सामान्य 33 मिमी से 4% कम है।

