1000272206

पश्चिम सिंहभूम में बड़ी कार्रवाई : 7 लाख की अवैध कफ सिरप बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000272206

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम जिले की पुलिस ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक 407 वाहन से 3,600 बोतल वनरेक्स कफ सिरप बरामद की जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है।

वाहन रांची से कफ सिरप लादकर जैंतगढ़ ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की टीम ने छापेमारी कर वाहन को जब्त किया और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजेंद्र प्रधान (आनंदपुर), अमरदीप लागुरी (जगन्नाथपुर) और सुनील तिर्की (आनंदपुर) बताए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।