मंईयां सम्मान योजना : लाभुकों को ट्रांसफर कर दी गई अप्रैल माह की राशि…
झारखंड: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में लाभुकों को अप्रैल माह की 2500 रुपए की सम्मान राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। प्रथम चरण में कुल 3,40,063 लाभुकों को आधार आधारित भुगतान के माध्यम से कुल ₹85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 की राशि दी गई है।इस योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निगम क्षेत्रों के लाभुकों को लाभ मिला है।
कांके (28432), सदर शहरी क्षेत्र (25634), मांडर (19941), सिल्ली (17745), बेड़ो (16874), हेहल (16376) समेत अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लाभुकों को भुगतान किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें शीघ्र आधार सीडिंग कराने की आवश्यकता है।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने ऐसे लाभुकों से अपील की है कि वे आधार लिंकिंग जल्द से जल्द कराएं ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।वर्तमान में जिले में भौतिक सत्यापन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। जिन लाभुकों का सत्यापन शेष है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं और अपनी प्रक्रिया पूर्ण कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि सत्यापन पूर्ण होते ही शेष पात्र लाभुकों को भी सम्मान राशि दी जाएगी।


