JPSC भर्ती 2025 : विश्वविद्यालयों में रजिस्ट्रार, वित्त पदाधिकारी समेत 23 गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति, 18 सितंबर से भरें ऑनलाइन फॉर्म, जानें पूरा डिटेल्स…

Jharkhand: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 23 पदों पर नियुक्ति होगी, जिनमें रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी और उपनिदेशक (शारीरिक शिक्षा) शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया और तिथि!!
•ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत : 18 सितंबर 2025
•अंतिम तिथि : 08 अक्टूबर 2025
•परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि : 08 से 09 अक्टूबर (शाम 5 बजे तक)
•आवेदन प्रिंट कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि : 21 अक्टूबर 2025
सभी आवेदन वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम के तहत किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया!!
•नियुक्ति 100 अंकों के साक्षात्कार के आधार पर होगी।
•आवेदन की स्क्रूटनी के बाद मेधा सूची तैयार की जाएगी।
रिक्त पदों का ब्योरा!!
•वित्त पदाधिकारी : 09 पद (सभी 9 विश्वविद्यालयों में 1-1 पद)
•परीक्षा नियंत्रक : 08 पद (कोल्हान विश्वविद्यालय को छोड़कर सभी में)
•रजिस्ट्रार : 02 पद (रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय)
•डिप्टी रजिस्ट्रार : 02 पद (विनोबा भावे विश्वविद्यालय और रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय)
•असिस्टेंट रजिस्ट्रार : 01 पद (रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय)
•उपनिदेशक – शारीरिक शिक्षा : 01 पद (रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय)
ये सभी पद अनारक्षित श्रेणी के हैं। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
विश्वविद्यालयों में ये पद लंबे समय से खाली थे और प्रभार से काम चलाया जा रहा था। अब नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने से विश्वविद्यालय प्रशासन को बड़ी राहत मिलेगी।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी दस्तावेज और शुल्क समय पर पूरा कर लें।


