1000303917

Jharkhand: कोडरमा में जिउतिया व्रत की तैयारी के दौरान करंट से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम…

खबर को शेयर करें
1000303917

कोडरमा जिले के बलरोटांड़ में रविवार रात जिउतिया व्रत की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली के करंट की चपेट में आने से 36 वर्षीय निर्मला देवी, पत्नी विजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार निर्मला देवी अपने इकलौते पुत्र की लंबी उम्र की कामना को लेकर निर्जला उपवास कर रही थीं। पूजा की तैयारी के दौरान उन्होंने स्नान करने के बाद गीले कपड़े घर के अंदर सुखाने के लिए तार पर डाले। उसी समय ऊपर से गुजर रहा एक कटा हुआ बिजली का तार उस तार से टच हो गया। नंगे पांव होने के कारण महिला करंट की चपेट में आ गई और वहीं गिर पड़ी।

परिजनों ने तुरंत उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों (एक पुत्र और दो पुत्रियां) को छोड़ गई हैं। इस घटना से पूरे परिवार और गांव में मातम का माहौल है।