Jharkhand: मंगलवार को आ सकता है महिलाओं के खाते में मईया सम्मान योजना के 2500 रुपये…

झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी मईया सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए खुशखबरी है। योजना की सितंबर माह की 2500 रुपये की राशि दुर्गा पूजा से पहले उनके बैंक खातों में पहुंचने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार जिला स्तर से राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया 15 सितंबर के बाद शुरू होगी। इसके साथ ही अक्तूबर माह की राशि भी दीपावली से पहले लाभुकों के खातों में भेज दी जाएगी।
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को नवंबर माह तक के लिए राशि आवंटित कर दी है। विभिन्न जिलों को कुल 9600 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अगर 16 सितंबर से राशि ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होती है तो लगभग 1 सप्ताह के भीतर सभी लाभुकों को राशि मिल जाएगी।
इस महीने की शुरुआत में यानी 3 सितंबर को अगस्त माह की 2500 रुपये की राशि लाभुक महिलाओं के खाते में भेजी गई थी। अब दुर्गा पूजा से पहले सितंबर माह की राशि मिलने वाली है। राज्य की लगभग 50 लाख महिलाओं को हर महीने योजना का लाभ दिया जाता है।

