Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर रांची DC मंजुनाथ भजन्त्री ने किया ध्वजारोहण, दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं…

Jharkhand: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची के जिला कलेक्टर मंजुनाथ भजन्त्री ने अपने आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एकता और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
समारोह में उप-विकास आयुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, SAR रांची अधिकारी, डी.आर.डी.ए रांची निदेशक, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति और पंचायत राज पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों और राष्ट्रगान के माध्यम से आजादी की भावना को सेलिब्रेट किया।

