Jharkhand: गुमला के जंगल में पुलिस ने 3 नक्सलियों को किया ढेर…

गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में बुधवार की सुबह झारखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को मार गिराया। इस एनकाउंटर में झारखंड पुलिस की जगुआर टीम और विशेष कार्य बल (STF) ने हिस्सा लिया।
मरने वालों में दो सब-जोनल कमांडर और एक सक्रिय कैडर शामिल हैं। मृतकों की पहचान लालू लोहरा, छोटू उरांव और सुजीत उरांव के रूप में हुई है।
लालू लोहरा, जो लोहरदगा का रहने वाला था, जेजेएमपी का सब-जोनल कमांडर था और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। उसके पास से एक AK-47 भी बरामद हुई। छोटू उरांव, लातेहार का निवासी, दूसरा सब-जोनल कमांडर था और उस पर भी 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। तीसरे नक्सली सुजीत उरांव लोहरदगा का रहने वाला था और संगठन में सक्रिय कैडर के रूप में कार्यरत था।
सुरक्षा बलों ने इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियानों में बड़ी सफलता बताया। घटनास्थल पर अब तलाशी अभियान जारी है।

