1000268627

Jharkhand: नेमरा में ट्रैफिक संभालने सड़क पर उतरे खुद मंत्री योगेंद्र प्रसाद…

खबर को शेयर करें
1000268627

Jharkhand: नेमरा में शनिवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्ध भोज आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर से कई दिग्गज नेता पहुंचे। गोला से नेमरा तक लगभग 25 किलोमीटर के रास्ते में गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं जिससे ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ा गई। पुलिसकर्मियों को भीड़ और वाहनों को नियंत्रित करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

ऐसे में मंत्री योगेंद्र प्रसाद खुद सड़क पर उतर आए और ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। उन्होंने कई जगह गाड़ियों को सही दिशा में चलाने के निर्देश दिए और आम नागरिकों से ओवरटेक न करने की अपील की। यहां तक कि चेक पोस्ट पर भी वह खुद खड़े होकर वाहनों को पार्किंग की ओर भेजते नजर आए।

मंत्री ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुचारू ट्रैफिक संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।