1000270297

Jharkhand: लातेहार के बालिका हॉस्टल में भीषण आग, 200 छात्राएं सुरक्षित…

खबर को शेयर करें
1000270297

Jharkhand news: लातेहार जिले के बरियातू प्रखंड स्थित बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। हॉल नंबर 5 में रखे सभी बेड और सामान जलकर राख हो गए लेकिन सभी 200 से अधिक छात्राएं सुरक्षित रहीं।

सूचना मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है जबकि पूरी जांच जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में किसी छात्रा को कोई चोट नहीं आई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह छात्राएं पीटी के लिए मैदान में गई थीं। इसी दौरान हॉस्टल से धुआं उठता दिखा और देखते ही देखते आग फैल गई। स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश में जुटे, लेकिन तीव्र आग के कारण वे कामयाब नहीं हो सके।

यह विद्यालय झारखंड सरकार द्वारा संचालित है और पुराने भवन में चल रहा है। नया भवन पिछले 5 साल से निर्माणाधीन है। हॉस्टल में जगह की कमी और पुराने बिजली के तारों के कारण हादसे की आशंका जताई जा रही है। छात्राओं की समय पर बाहर होने से बड़ा हादसा टल गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि हॉस्टल में क्षतिग्रस्त हुए सामान की जगह वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। मामले की जांच चल रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।