Jharkhand: झरिया में बड़ा हादसा! जर्जर मकान गिरने से बच्चे समेत तीन की मौत, चार घायल…

Jharkhand: झरिया में बुधवार को जोरदार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। लोदना आठ नंबर स्थित बीसीसीएल क्वार्टर का जर्जर मकान अचानक गिर गया जिसमें दबकर एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फुसबंगला मुस्कान अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वर्तमान में सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही झरिया विधायक रागिनी सिंह मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रशासन और बचाव दल राहत कार्य में जुटे हुए हैं। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है।

