IMG 20250908 181423

Jharkhand: गढ़वा में कलयुगी बेटे और भतीजे ने मिलकर पिता की हत्या, वजह हैरान कर देने वाली…

खबर को शेयर करें
IMG 20250908 181423

Jharkhand: गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के जोगीखुरा गांव में 62 वर्षीय सीताराम भुइयां की हत्या उसके मंझले बेटे और भतीजे ने मिलकर कर दी। घटना रविवार रात की है। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में दोनों आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियार से पिता पर हमला कर उसे मार डाला।

रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक सीताराम भुइयां गांव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का मैच देखने के बाद शराब पीकर घर लौटे थे। इसी दौरान उनका बेटा रामप्रताप भुइयां और भतीजा ओमप्रकाश भुइयां, जो पहले से ही शराब के नशे में थे उनके साथ झगड़े में उलझ गए।

पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश की बेटी की तबीयत खराब चल रही थी और दोनों आरोपी सोच रहे थे कि सौतेली मां और पिता ने उसकी बेटी को भूत लगा दिया है। पहले उन्होंने सौतेली मां को मारने की कोशिश की लेकिन वह घर पर नहीं थी। इसके बाद पिता सीताराम से झगड़ा शुरू हुआ और उन्होंने डंडे और धारदार हथियार से हमला कर उसे अधमरा कर दिया। गंभीर चोटों के कारण सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया है।