1000304032

Jharkhand: हजारीबाग ऑपरेशन पर गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना, बोले- नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर…

खबर को शेयर करें
1000304032

झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को CRPF की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने पनतीतरी जंगल (गोरहर थाना क्षेत्र) में मुठभेड़ के दौरान तीन कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया।

मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ का इनामी और कुख्यात नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन उर्फ परवेश शामिल है। इसके अलावा दो अन्य इनामी नक्सली रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गांझू उर्फ रामखेलावन भी ढेर कर दिए गए। तीनों पर कुल 1.35 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। मौके से तीन एके-47 राइफलें और अन्य सामान बरामद हुए हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

इस बड़ी सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट कर सुरक्षा बलों की सराहना की। उन्होंने लिखा कि इस ऑपरेशन के बाद उत्तरी झारखंड का बोकारो क्षेत्र नक्सल-मुक्त हो गया है और जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा।

गृह मंत्री के बयान और सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि से साफ है कि केंद्र और राज्य सरकारें नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं।