1000296504

Jharkhand: बगोदर में तेज रफ्तार बस ने ट्रक को मारी टक्कर, कर्नाटक के मूर्तिकार की सड़क हादसे में मौत…

खबर को शेयर करें
1000296504

Jharkhand: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बस का चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस गया से मधुबन लौट रही थी और उसमें यात्री नहीं थे। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड गोपालडीह परसाटांड़ के पास हुई। दुर्घटना इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

वहीं गिरिडीह-टुंडी रोड पर एक अज्ञात वाहन ने कर्नाटक के मूर्तिकार मशाकउद्दीन खवाल उर्फ मुस्ताक को टक्कर मार दी। मशाकउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

मृतक मशाकउद्दीन बिदर जिले के नागनखेला गांव के निवासी थे और पीतल-सिल्वर से विभिन्न प्रतिमाएं बनाकर फेरी कर बेचने का काम करते थे। उनके पुत्र आरिफ खवाल ने बताया कि पिता सोमवार रात को प्रतिमा बेचकर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।