1000271280

Jharkhand: 1 सितंबर से पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू, 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आवश्यक…

खबर को शेयर करें
1000271280

Jharkhand: झारखंड में पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना 1 सितंबर 2025 से लागू होगी। इसके लिए लाभुक 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन और तीन हजार रुपये का प्रीमियम भुगतान कर सकते हैं।

स्वास्थ्य बीमा कार्ड सितंबर के पहले सप्ताह में डाउनलोड किया जा सकेगा। इस योजना का लाभ 1 सितंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक मिलेगा। किसी भी समस्या के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800-345-5027 जारी किया है।

पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को पोर्टल के माध्यम से पेमेंट गेटवे द्वारा तीन हजार रुपये का एकमुश्त प्रीमियम जमा करना होगा।

इधर, झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी ने 13 अगस्त से पोर्टल पर मॉड्यूल जारी किया है जिससे लाभुक अपने आवेदन में मोबाइल नंबर, कार्यालय का पता, आश्रितों से संबंध, जन्म तिथि, लिंग आदि में सुधार कर सकते हैं।

यह योजना राज्य कर्मियों के स्वास्थ्य बीमा के अनुभव पर आधारित है और राज्य के साथ-साथ बाहर के कई अस्पताल सूचीबद्ध किए गए हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने उन बड़े अस्पतालों को भी सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है जो अब तक इस योजना से जुड़ नहीं सके हैं।