Jharkhand Free Electricity:- अब झारखण्ड में 125 यूनिट तक मुफ्त में मिलेगी बिजलो
Jharkhand Government Free Electricity:-चंपई सोरेन का बड़ा ऐलान, झारखंड में अब 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की हो रही है तैयारी।
हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद गद्दी पर बैठे झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने घोषणा करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि झारखंड में अब 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की तैयारी की जा रही है।
ज्ञात हो कि झारखंड में पहले से ही 100 यूनिट बिजली फ्री है लेकिन अब इसे और 25 यूनिट बढ़ाकर 125 यूनिट बिजली मुफ्त किया जाने की तैयारी की जा रही है। इस घोषणा के तहत अगर आपके घर पर 125 यूनिट या उससे कम बिजली खपत होती है तो आपको शून्य बिजली बिल चुकाना होगा वहीं अगर आप 126 यूनिट और उससे ज्यादा बिजली की खपत करते हैं तो आपको पूरे यूनिट के बिल का भुगतान करना होगा।


