1000291363

Jharkhand: गिरिडीह में एक ही रात चार घरों में चोरी, 7 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ…

खबर को शेयर करें
1000291363

Jharkhand: गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में चोरों ने बीती रात चार घरों को निशाना बनाया। सेंधमारी कर चोरों ने करीब 7 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली जिसमें नगद और सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं।

किन घरों में हुई चोरी!!

•रोहाणी देवी (बड़की सरिया) : करीब 2.5 लाख रुपये नकद और जेवरात समेत 5 लाख की संपत्ति चोरी।

•बुंदिया देवी : मंगलसूत्र, पायल और 18 हजार रुपये नगद चुराए गए।

•गोविंद स्वर्णकार : 18 हजार रुपये नगद चोरी।

•संतोष मंडल : 16 हजार रुपये नगद और जेवरात समेत करीब 1 लाख की संपत्ति चोरी।

जानकारी के मुताबिक चोर रात में छत का दरवाजा तोड़कर घरों में घुसे। उन्होंने अलमारी और संदूक के ताले तोड़े। सुबह परिवार वालों की नींद खुलने पर चोरी का खुलासा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना प्रभारी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चोरी की पुष्टि हो चुकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है।