Jharkhand: पाकुड़ में धूमधाम से मनाई गई ईद-ए-मिलाद-उन-नबी…

Jharkhand: पाकुड़ जिले में शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद की जयंती ईद-ए-मिलाद-उन-नबी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर शहर और ग्रामीण इलाकों में मुस्लिम समुदाय ने जुलूस निकाले। जगह-जगह सिरनी बांटी गई और जुलूस का स्वागत फूल बरसाकर किया गया। मस्जिदों को रोशनी से सजाया गया जिससे चारों ओर जश्न का माहौल दिखा।
हाजी तनवीर आलम ने कहा कि “पैगंबर हजरत मोहम्मद पूरी दुनिया के लिए रहनुमा बनकर आए। उन्होंने मोहब्बत, अमन और इंसानियत का रास्ता दिखाया। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा है।”
जुलूस के दौरान लोगों ने भाईचारे और विश्व शांति के लिए दुआ की तथा कुरान की तिलावत की। पूरे जुलूस में “हुजूर की अमद मरहबा” और “देखो मेरे नबी की शान” जैसे नारे गूंजते रहे।
जश्न के दौरान शहर से लेकर गांवों तक माहौल उत्साहपूर्ण रहा। वहीं किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

