Jharkhand: सूर्या नारायण हांसदा एनकाउंटर केस की करेगी CID जांच, अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल…

Azad Reporter desk: पूर्व नेता सूर्या नारायण हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में मौत के मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। देवघर से गिरफ्तार कर गोड्डा लाए जाने के दौरान बोआरीजोर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने उन्हें मार गिराया था। घटना के बाद उठे सवालों के बीच गोड्डा पुलिस ने मामला दर्ज कर सीआईडी जांच की सिफारिश की है। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इस कार्रवाई को संदेहास्पद बताते हुए कहा कि एक आदिवासी नेता को जिस तरह पुलिस ने मार गिराया वह सवाल खड़े करता है। उन्होंने बताया कि वे 17 अगस्त को सूर्या हांसदा के गांव जाकर परिजनों से मिलेंगे।
सूर्या हांसदा झारखंड की राजनीति में सक्रिय रहे थे और BJP, JVM व JLKM के टिकट पर चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे। उनकी मुठभेड़ में मौत से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

