1000314217

Jharkhand: हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर…

खबर को शेयर करें
1000314217

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर 3 बजे मंत्रिपरिषद की कैबिनेट बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के कक्ष में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी और उन्हें मंजूरी मिल सकती है। खास तौर पर पेसा एक्ट के प्रावधानों को लागू करने से जुड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने हाल ही में विभागीय अधिकारियों के साथ गहन चर्चा भी की थी।

इसके साथ ही सारंडा वन क्षेत्र को सेंचुरी घोषित करने के मुद्दे पर भी विचार किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए राज्य के मुख्य सचिव को तलब किया है।

कैबिनेट की इस बैठक से कई बड़े फैसले निकलने की संभावना है।