1000301439

Jharkhand: त्योहार से पहले 50 लाख महिलाओं को मिलेगा ‘मंईयां सम्मान’, 11.75 लाख लोगों को पेंशन…

खबर को शेयर करें
1000301439

झारखंड सरकार ने त्योहारों से पहले बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सितंबर माह की राशि 50 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जायेगी। इसके साथ ही राज्य के लगभग 11.75 लाख वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों को तीन माह (जुलाई, अगस्त और सितंबर) की पेंशन भी मिलेगी।

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने बताया कि 15 सितंबर के बाद जिला स्तर से राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा अक्तूबर माह की राशि भी दीपावली और छठ से पहले लाभुकों के खाते में डाल दी जायेगी। अगस्त माह में भी 50 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

कितना मिलेगा लाभ!!
•मंईयां सम्मान योजना : हर महिला को प्रतिमाह ₹2500 दिये जाते हैं।
•पेंशनधारी : वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों को तीन माह की पेंशन एक साथ मिलेगी। प्रत्येक को 3000 रुपये का भुगतान किया जायेगा।

कौन-कौन ले रहे हैं लाभ!!
•राज्य में कुल 11,75,646 पेंशनधारी हैं। इनमें से
•8,99,076 को वृद्धा पेंशन,
•2,51,173 को विधवा पेंशन,
•25,397 को दिव्यांग पेंशन मिलती है।

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने नवंबर तक राशि के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न जिलों को इस योजना के लिए 9600 करोड़ रुपये दिये गये हैं।