1000303792

Jamtara: साइबर ठगी छापेमारी में पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, महिला घायल…

खबर को शेयर करें
1000303792

जामताड़ा के करमाटांड़ में साइबर पुलिस की छापेमारी के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस तेलंगाना में दर्ज साइबर ठगी के मामले में छापेमारी करने गई थी।

साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस सोमवार सुबह करमाटांड़ के कुरबा गांव में छापेमारी के लिए पहुंची। पुलिस को जानकारी थी कि ईश्वर मंडल के घर के किसी व्यक्ति पर तेलंगाना में साइबर ठगी का मामला दर्ज है। लेकिन जिस घर में साइबर अपराधियों के होने की जानकारी थी उसके बाहर का दरवाजा बंद था।

दरवाजा खुलवाने के लिए पुलिस ने दीवार पार कर एस्बेस्टस की छत से आंगन में उतरने का प्रयास किया लेकिन छत टूट गई और ईंटें गिर गईं। इसी दौरान नीचे बैठी महिला आरती देवी छत और ईंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण पुलिस को घेरने लगे। ग्रामीणों ने महिला का तुरंत इलाज कराने की मांग की और लगभग एक घंटे तक पुलिस को घेर रखा। बाद में पुलिस ने पीड़िता को निजी वाहन से सदर अस्पताल भेजा।

आरती देवी ने बताया कि सुबह वह कामकाज के लिए कुएं के पास बर्तन धो रही थीं और थोड़ी देर एस्बेस्टस शेड के नीचे बैठ गई थीं। अचानक पुलिस के जवान की छलांग के कारण वह घायल हो गईं।