IMG 20240817 WA0127
|

जमशेदपुर में एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार, भाभी को कमरे में बंद कर देवर और देवरानी हुए फरार, भाभी ने रो रो कर बताई कहानी

खबर को शेयर करें
IMG 20240817 WA0131

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के बैकुंठ नगर से एक दिल को मर्माहत करने वाली खबर सामने आई है।ख़बर के अनुसार सुनीता देवी नामक महिला से मार पीट कर उसके देवर और देवरानी ने कमरे में बंद कर कहीं फरार हो गए थे। इस घटना की जानकारी मिलने पर महिला की बहन और बहनोई गया से जमशेदपुर पहुंचे और मानगो पुलिस की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

IMG 20240817 WA0130

पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है जहां उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए। जानकारी के अनुसार महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है और उनका एक बेटा बाहर रह रहा है। महिला अपने देवर,देवरानी और सास के साथ रहती थी। सास की तबीयत खराब रहती है और वह बेड पर ही रहती हैमहिला ने अपने देवर अमरेंद्र प्रताप सिंह और देवरानी पर आरोप लगाते हुए अपने साथ मारपीट की बात कही है। महिला ने बताया कि पिछले 3 महीने से लगातार उसके साथ मारपीट की जाती है कभी बदन पर गर्म पानी तो कभी सर के ऊपर गर्म चाय फेंक दिया जाता है उनको सताते हुए उनसे घर का हर एक काम कराया जाता है।दूसरी तरफ पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना की हर पहलू पर गौर किया जा रहा है।