रांची में हाइवा और बाइक में टक्कर, एक की मौत…
Ranchi news: रांची के रातु थाना क्षेत्र के सिमलिया में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी और उन्हें घसीटते हुए ले कुछ दूर ले गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल है।घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर रातु थानेदार राम नारायण सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश करते हुए लोगों को शांत कराया। फिलकल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही जाम भी खुलवा दिया गया है।


