1000293367

हेमंत सोरेन ने घाटशिला उपचुनाव पर जताई चिंता, बहरागोड़ा विधायक को दी जिम्मेदारी…

खबर को शेयर करें
1000293367

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घाटशिला में जल्द होने वाले उपचुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप बगल के विधायक हैं इसलिए घाटशिला उपचुनाव में आपकी जिम्मेदारी अहम है। उन्होंने पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय होने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन ने कहा कि बहरागोड़ा विधायक का सहयोग हमेशा घाटशिला में पार्टी को मिलता रहा है। मुख्यमंत्री के हौसला अफजाई के बाद उत्साहित समीर मोहंती ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करेगी।

इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को कोलकाता भी पहुंचे। यहां पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। साथ ही पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार ने भी उनसे मुलाकात की।