IMG 20250415 WA0028
|

हेमंत सोरेन बनें JMM के नये अध्यक्ष और पिता ने संभाल ये पद…

खबर को शेयर करें

Jharkhand news: JMM यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब पार्टी का नया अध्यक्ष बना दिया गया है। वहीं, झामुमो के संस्थापक और वरिष्ठ नेता दिशोम गुरू शिबू सोरेन को पार्टी का संरक्षक बनाया गया है। महाधिवेशन के दूसरे दिन यानी 15 अप्रैल को पार्टी संविधान में संशोधन कर इस फैसले पर मुहर लगाई गई। इस बदलाव के बाद अब पार्टी की कमान पूरी तरह से हेमंत सोरेन के हाथों में आ गयी है।

इस निर्णय को झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।बात दें कि संविधान संशोधन कर पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष का पद समाप्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। पार्टी ने संविधान संशोधन कर संस्थापक संरक्षक का नया पद बनाया है। पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन अब संस्थापक संरक्षक होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। अब पार्टी की कमान पूरी तरह सीएम हेमंत सोरेन के हाथ में है।

यहां याद दिला दें कि साल 2015 के जमशेदपुर महाधिवेशन में हेमंत सोरेन को कार्यकारी अध्यक्ष की जवाबदेही मिली थी। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 2-2 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। हेमंत सोरेन ने लगभग 10 सालों तक कार्यकारी अध्यक्ष की जवाबदेही निभायी। अब वे बतौर केंद्रीय अध्यक्ष जिम्मेदारी संभालेंगे।