झारखंड में तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में कहर मचाएगा मानसून…

Jharkhand: बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 21 से 23 अगस्त तक राज्य में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटे में झारखंड के ज्यादातर जिलों में शाम को तेज बारिश हुई। रांची समेत कई जगह मौसम इतना ठंडा हो गया कि लोगों को दिसंबर की याद आ गई।
मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त को राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई जगह गर्जन और बिजली गिरने की भी आशंका है।
22 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और देवघर जिलों में भी भारी वर्षा और वज्रपात का अनुमान जताया गया है।
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
•रांची: 27°/22°, AQI – 54
•जमशेदपुर: 30°/24°, AQI – 55
•धनबाद: 29°/25°, AQI – 58
•बोकारो: 29°/24°, AQI – 59
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 23 अगस्त तक रांची, जमशेदपुर और दुमका समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।


