Gumla Crime News 585x306 1

गुमला लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

खबर को शेयर करें

गुमला: गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अब भी फरार हैं। लूटा गया पिकअप वाहन और उस पर लदा हुआ सामान भी बरामद कर लिया गया है।गिरफ्तार सभी आरोपियों को रांची जिले से पकड़ा गया है। इनमें से एक आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।गुमला एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस लूटकांड को सुलझाया। इस अभियान में सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह, सिसई थाना प्रभारी और पुलिस की पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई।

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और बहुत जल्द बाकी दोनों आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। इस कार्रवाई से आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है और अपराधियों में डर का माहौल बना है।