चाईबासा में खेल रहे चार बच्चों की झुलस कर मौ’त…
Jharkhand news: चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गीतिलिपि गांव में एक दर्दनाक घटना घटी। यहां एक घर में अचानक आग लग गई, जिसमें चार मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई। घटना सोमवार को दिन के करीब 11 बजे हुई जब बच्चे घर के पास रखे पुआल में खेल रहे थे।आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि आसपास का पूरा इलाका धुएं से भर गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन दमकल की गाड़ियां घटना के समय नहीं पहुंच पाईं। आसपास के लोग और पुलिस आग बुझाने और बच्चों की बॉडी को बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हुए थे।फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है और लोगों में आक्रोश है।


