IMG 20250411 WA0026
|

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने दिया इस्तीफा, थामा JMM का दामन…

खबर को शेयर करें

झारखंड: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने शुक्रवार को JMM का दामन थाम लिया। साहिबगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन ने ताला मरांडी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

CM हेमंत ने ताला मरांडी को JMM का पट्टा पहना कर पार्टी में उनका स्वागत किया। इससे पहले ताला मरांडी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एक आधिकारिक पत्र जारी कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया और पार्टी द्वारा अब तक दिए गए सभी अवसरों के लिए आभार जताया था।

IMG 20250411 WA0053