1000327506

झारखंड के सात गैर-मान्यता प्राप्त दलों को चुनाव आयोग का नोटिस, 9 अक्टूबर तक जवाब देने का निर्देश…

खबर को शेयर करें
1000327506

झारखंड के सात गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने यह कार्रवाई भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर की है। इन दलों से उनके अस्तित्व और कार्यप्रणाली से जुड़े शपथ पत्र व साक्ष्य मांगे गए हैं।

किन दलों को नोटिस?
•झारखंड की क्रांतिकारी पार्टी (रांची)
•झारखंड पार्टी (सेक्युलर) (रांची)
•लोक जन विकास मोर्चा (रांची)
•राष्ट्रीय देशज पार्टी (रांची)
•राष्ट्रीय संगाइल पार्टी (रांची)
•झारखंड पीपल्स पार्टी (पूर्वी सिंहभूम)
•राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा (चतरा)

इन दलों ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों (2021-22, 2022-23, 2023-24) के अंकेक्षित खाते आयोग को समय पर उपलब्ध नहीं कराए। साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने के बावजूद, निर्धारित समय सीमा (विधानसभा के 75 दिन और लोकसभा के 90 दिन के भीतर) में व्यय विवरणी जमा नहीं की। यह जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 का उल्लंघन है।

दलों को 9 अक्टूबर तक शपथ पत्र के साथ लिखित जवाब देना होगा। इसके बाद 16 अक्टूबर को रांची के सीईओ कार्यालय में सुनवाई होगी। अगर कोई दल जवाब नहीं देता है, तो उसे निष्क्रिय मानकर निर्वाचन आयोग को सूचित किया जाएगा।