purushottam 1
|

Jamshedpur News : कोहरे के कारण पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 2 घंटे लेट से पहुंचेगी टाटानगर

खबर को शेयर करें

Azad reporter news desk : दिल्ली से चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब 2 घंटे लेट से टाटानगर पहुंचेगी। कोहरे के कारण ट्रेन को पुरी स्टेशन से 2 घंटे लेट से रवाना करने का आदेश दिया गया है।इससे पहले, दिल्ली से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और ऋषिकेश से उत्कल एक्सप्रेस लगातार बदले समय से रवाना हो रही हैं। कोहरे के कारण ट्रेनों की गति धीमी हो गई है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।इसके अलावा, हावड़ा से शिर्डी साईं एक्सप्रेस को 2 घंटे लेट से रवाना करने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों की गति धीमी हो गई है, जिससे ट्रेनें लेट हो रही हैं।उत्कल एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का एक-एक फेरा रेलवे ने पुरी, दिल्ली और ऋषिकेश स्टेशन से रद्द कर चुका है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों के फेरे रद्द करने का निर्णय यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है।यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेनों के समय और स्थिति की जानकारी लेने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।