IMG 20250729 WA00472
|

DC ने दिए निर्देश, अस्पताल से छुट्टी के साथ नवजात शिशु को जन्म प्रमाण पत्र दिया जाए…

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को चाकुलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महत्वपूर्ण पहल की गई, जिसमें प्रसव के बाद माताओं को उनके नवजात शिशुओं का जन्म प्रमाण पत्र छुट्टी से पहले ही सौंपा गया। यह कदम जिले में जन्म पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाने की दिशा में उठाया गया है।इस अवसर पर डॉ. सम्पा मन्ना घोष ने तीन महिलाओं को उनके नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किए और फिर उन्हें छुट्टी दी।

स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, जुलाई 2025 तक कुल 85 प्रसव किए गए हैं, और इन सभी महिलाओं को उनके बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र छुट्टी के समय ही उपलब्ध कराया गया।इस पहल से माताओं को अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र तुरंत मिल जाएगा, जिससे सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सम्पा मन्ना घोष, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर माधो रानी मांडी, प्रसव कक्ष इंचार्ज दीपिका महतो, एएनएम मंजू कुमारी, जीएनएम गंगा कुमारी, जेमा महतो और सहिया उपस्थित थे।