1000300398

झारखंड में महागठबंधन पर संकट? कांग्रेस ने घाटशिला उपचुनाव में ठोक दी दावेदारी, JMM भी है तैयार…

खबर को शेयर करें
1000300398

Jharkhand: झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और तीन बार विधायक डॉ. प्रदीप बलमुचू ने पार्टी प्रभारी के. राजू के सामने मजबूती से यह बात रखी।

बलमुचू 15 सितंबर को फिर से पार्टी प्रभारी से मिलकर अपना दावा पेश करेंगे। उन्होंने घाटशिला क्षेत्र का दौरा तेज कर दिया है और अपने समर्थक संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं।

बलमुचू ने कहा कि यह सीट कांग्रेस की रही है और संगठन यहां मजबूत है। उन्होंने यह भी बताया कि इस उपचुनाव से सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं झामुमो ने अपने अधिवेशन में भविष्य के चुनाव अकेले लड़ने का प्रस्ताव पारित किया है जिससे महागठबंधन की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं।