IMG 20250714 WA0001
|

Breaking: चाईबासा न्यू कॉलोनी में युवक को सिर में मारी गोली, TMH रेफर

खबर को शेयर करें

चाईबासा: सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नीमडीह में रविवार रात एक युवक को सिर में गोली मार दी गई। घटना रात करीब 10:15 बजे की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक सुमित यादव को कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए और सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए TMH जमशेदपुर रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।