IMG 20250706 WA0060
|

बड़ाबांकी मोटरसाइकिल छिनतई कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाबांकी हनुमान मंदिर के पास 12 जून को हुई मोटरसाइकिल छिनतई कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई बाइक समेत घटना में प्रयुक्त अन्य सामान भी बरामद किया है।जानकारी के अनुसार, एमजीएम के बेको निवासी सहन हेम्ब्रम से चार अज्ञात अपराधियों ने खुद को रिकवरी एजेंट बताकर उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक (JH-05-DJ-2284) जबरन छीन ली थी। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।एमजीएम थाना प्रभारी पु.नि. सचिन कुमार दास के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने जांच में जुटकर सीतारामडेरा के मुकेश दत्ता और शशि गोराई तथा सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के पवन कुमार और विशाल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में चारों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर प्लस बाइक के अलावा घटना में प्रयुक्त दो अन्य मोटरसाइकिलें – हीरो ग्लैमर (JH-05-DS-0794) और JH-05-BN-1342 – तथा तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, जिससे संकेत मिलता है कि यह उनका संगठित रूप से किया गया पहला बड़ा अपराध हो सकता है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के साथ पु.अ.नि. आनंद कुमार, हवलदार नवीन पंडित, आरक्षी विनोद महतो और आरक्षी विकास कुमार शामिल थे। टीम की तत्परता और समन्वय से ही इतने कम समय में आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी और बरामदगी संभव हो सकी।मामले का खुलासा करते हुए पटमदा डीएसपी बच्चन देव कुजूर ने बताया कि पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों के किसी बड़े गिरोह से संबंध तो नहीं हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस सफलता को पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।