IMG 20250411 WA0041

हेमंत सरकार पर बाबूलाल मरांडी का गंभीर आरोप, कहा- बांग्लादेशी घुसपैठियों…

खबर को शेयर करें

झारखंड: झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है, जिससे संथाल परगना में आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।मुंबई में पकड़े गए संदिग्ध बांग्लादेशी, झारखंड कनेक्शनमरांडी ने कहा कि मुंबई में हाल ही में 13 संदिग्ध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया, जिनके आधार कार्ड झारखंड के साहिबगंज जिले के राधानगर इलाके से बने हुए थे। उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों की जन्मतिथि 1 जनवरी दर्ज है, जो संदेह पैदा करती है।डीसी ने जांच के दिए आदेशउन्होंने साहिबगंज के एसपी के हवाले से बताया कि जिला उपायुक्त ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। लेकिन मरांडी ने इस जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि सरकार की नीयत पर भरोसा करना मुश्किल है।वोट बैंक के लिए घुसपैठ का खेल : मरांडी का आरोपमरांडी ने कहा कि बांग्लादेश से निकटता के कारण साहिबगंज और पाकुड़ जिले घुसपैठियों के लिए संवेदनशील हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार वोट बैंक की राजनीति के चलते इन इलाकों में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसा रही है, और उनके आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनवा रही है।सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची, मंशा पर उठे सवालमरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उच्च न्यायालय ने घुसपैठ की जांच का आदेश दिया, तो राज्य सरकार ने इस जांच को रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।इससे स्पष्ट है कि सरकार सच को छुपाना चाहती है और घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है।सरकार से बाबूलाल मरांडी की मांगबाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से स्पष्ट मांग की कि—जाँच के नाम पर लीपापोती न की जाए।मुंबई में पकड़े गए लोगों के आधार कार्ड कब, कैसे और किसके द्वारा बनाए गए, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए।दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।साहिबगंज जिला प्रशासन पूरे मामले की वस्तुस्थिति से विपक्ष और जनता को अवगत कराए।मरांडी ने कहा कि अगर इस गंभीर मसले पर सरकार ने निष्पक्षता नहीं दिखाई तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।