अविनाश कुमार झारखंड के नए मुख्य सचिव नियुक्त, अजय कुमार सिंह को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार…
Azad reporter desk: अविनाश कुमार झारखंड के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। वर्तमान में वे अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग, झारखंड, रांची के पद पर तैनात थे। इसके अतिरिक्त वे मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, झारखंड, रांची, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लि., रांची, प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण निगम लि., रांची और मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली के पदों पर भी कार्यरत थे।
अब उन्हें मुख्य सचिव, झारखंड के पद पर नियुक्त किया गया है और अगले आदेश तक वे अपने पुराने पदों का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।वहीं, अजय कुमार सिंह, जो वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड, रांची के पद पर हैं, उन्हें अगले आदेश तक विकास आयुक्त, झारखंड, रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


