Amit Shah to Visit Pune on February 22 for Key Meetings and Housing Scheme Event
|

इस दिन रांची आयेंगे अमित शाह, इन राज्यों के सीएम के साथ करेंगे बैठक…

खबर को शेयर करें

रांची : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 10 मई को झारखंड की राजधानी रांची के दौरे पर आ रहे हैं। इस संबंध में उनके कार्यक्रम की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके बाद पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। उनका यह दौरा ईस्टर्न जोनल काउंसिल (पूर्वी क्षेत्रीय परिषद) की बैठक के सिलसिले में हो रहा है, जिसमें झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे।

बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनमें आर्थिक और सामाजिक विकास योजनाएं, भाषायी विवाद, अल्पसंख्यक से जुड़े मुद्दे, राज्य की सीमाओं से संबंधित विवाद और अंतर्राज्यीय परिवहन की समस्याएं प्रमुख हैं। यह बैठक राज्यों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।गृहमंत्री के आगमन को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह मॉक ड्रिल की जा रही हैं।

रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने बैठक कर सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं और गृहमंत्री के रूट चार्ट को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।शहर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए हर विभाग अपने स्तर पर तैयारियों में जुटा है। सभी प्रशासनिक अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि गृहमंत्री का दौरा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।