IMG 20250706 WA0046
|

फोदलुगोड़ा गांव के टोला टाटा हाईवे होटल के पीछे जल-जमाव की समस्या पर प्रशासन सख्त, जल्द समाधान का आश्वासन

खबर को शेयर करें

चांडिल: फोदलुगोड़ा गांव के टोला टाटा हाईवे होटल के पीछे जल-जमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहे करीब 40 परिवारों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने कदम बढ़ा दिए हैं। कुछ दिनों पहले आज़ाद रिपोर्टर की टीम भी इस इलाके में गई थी, जहां लोगों ने अपनी परेशानी बयां की थी।शनिवार को चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) विकास कुमार राय और अंचल अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने प्रभावित इलाके का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।अधिकारियों ने जल-जमाव की स्थिति का स्थल पर जायजा लिया और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

मौके पर स्थिति देखकर एसडीओ विकास कुमार राय ने नाराजगी जताई और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने दो स्थानों पर तत्काल कल्वर्ट लगाने का निर्देश भी दिया है ताकि पानी के निकास की समस्या हल हो सके।स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि जल-जमाव की समस्या का समाधान युद्धस्तर पर किया जाएगा। अधिकारी ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही वे इस समस्या से निजात पाएंगे।जल-जमाव के चलते इलाके में बीमारियों के फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। प्रशासन ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए कहा कि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वे मिलकर समस्या के स्थायी समाधान में सहयोग करेंगे।