IMG 20250327 WA0060

चक्रधरपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: चक्रधरपुर शहर के पुरानीबस्ती गलीसाई में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई हैं. घटना बीती रात बुधवार की बताई जा रही हैं. घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार की सुबह चक्रधरपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए. जानकारी के मुताबिक, पुरानीबस्ती निवासी मनबोद सहर (33) स्कूटी से गलीसाई आया था. इस दौरान कुछ युवक घात लगाकर बैठे थे. इससे पहले युवकों ने खंबे में लगे सभी लाइट को बंद कर दिया.

अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात युवकों ने मनबोद सहर के सीने में चाकू से बार-बार वार कर किया. युवकों से बचने के लिए मनबोद भागने लगा. लेकिन जख्म अधिक होने के कारण भागने के क्रम में मनबोद गिर पड़ा और अधिक रक्त रिसाव होने से उसकी मौत हो गई.इधर गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क के बीचों-बीच पड़े युवक की शव को देखा. लोगों ने इसकी सूचना निवर्तमान वार्ड पार्षद दिनेश जेना को दी. जेना ने घटना की सूचना चक्रधरपुर थाना को दी. गलीसाई में लगे सीसीटीवी की जांच पड़ताल पुलिस कर रही हैं.

वहीं शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. घटना की सूचना शहर में आज की तरह फैल गई हैं.मृतक के परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक काफी मिलनसार और अच्छा स्वभाव वाला युवक था.आखिर उसकी हत्या क्यों हुई इससे सभी निशब्द है. सभी ने हत्या क्यों हुई इसके निष्पक्ष जांच करने की मांग पुलिस प्रशासन से कर रहे हैं. ताकि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सकें. परिजनों ने बताया कि कमाने वाला वह अकेले व्यक्ति था जिससे पूरा परिवार चलता था.