दक्षिण पूर्व रेलवे में 375 पद खाली, रेलवे में जूनियर इंजीनियर-सुपरिटेंडेंट के 2570 पदों पर होगी बहाली…

इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर और सुपरिटेंडेंट समेत 2570 रिक्त पदों पर बहाली का आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए सेंट्रलाइज्ड इम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।
रेलवे बोर्ड ने सभी जोन और प्रोडक्शन यूनिट से अपने-अपने यहां के रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। साथ ही आदेश दिया गया है कि SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को प्राथमिकता के आधार पर बहाली दी जाएगी।
इन पदों में जूनियर इंजीनियर, डिपार्टमेंट ऑफ मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS), केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) समेत लेवल-6 ग्रेड की 35 श्रेणियां शामिल हैं।
दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत कुल 375 पद खाली हैं। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं–
•जूनियर इंजीनियर (डिजाइन ड्राइंग व इस्टिमेशन – इलेक्ट्रिकल) : 14 पद
•जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिक सर्विसेज) : 13 पद
•इलेक्ट्रिकल टीआरएस : 22 पद
•जूनियर इंजीनियर (पी-वे) : 44 पद
•जूनियर इंजीनियर (ब्रिज) : 18 पद
•जूनियर इंजीनियर (पी-वे) : 62 पद
•जूनियर इंजीनियर (ट्रैक मशीन) : 53 पद
•कैरेज एंड वैगन : 23 पद
•डीजल शेड (इलेक्ट्रिकल) : 15 पद
•डीजल शेड (मैकेनिकल) : 17 पद
•जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल वर्कशॉप) : 22 पद
•डिपार्टमेंट ऑफ मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) : 70 पद
अन्य श्रेणियां भी शामिल।
यानी झारखंड के युवाओं के लिए भी रेलवे में रोजगार पाने का ये एक सुनहरा मौका है।


