झारखंड में 1.89 लाख ऑटो-रिक्शा बिना परमिट के दौड़ रहे, विभाग ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश…

Jharkhand: झारखंड के में लगभग 1.89 लाख ऑटो-रिक्शा बिना सरकारी परमिट के सड़कों पर चल रहे हैं। यह जानकारी परिवहन विभाग की ताजा समीक्षा में सामने आई है। कुल 2,04,941 ऑटो-रिक्शा पंजीकृत हैं लेकिन केवल 15,779 वाहनों को ही परमिट मिला है।
परिवहन विभाग ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने और बिना परमिट वाले वाहनों पर सख्त रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए इंफोर्समेंट टीम भी तैनात की जाएगी।
इसके अलावा विभाग निबंधन के साथ ही परमिट जारी करने की नई योजना बना रहा है। इस संदर्भ में बिहार की व्यवस्था को देखा जाएगा ताकि झारखंड में भी इसे लागू किया जा सके।

